छत्तीसगढ़

CG : टीवी चैनल बदलने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, एक ने दूसरे का फोड़ा सिर

दुर्ग। दुर्ग जिले के शिवपारा इलाके में टीवी चैनल बदलने को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष तक बात पहुंच गई और एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर डंडे से हमला कर दिया. इस घटना में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 1 शिवपारा में दो दोस्त एक साथ बैठकर टीवी देख रहे थे. इसी बीच संतोष ने चैनल बदल दिया जिसके बाद राकेश तिवारी ने संतोष से रिमोट मांगा तो उसने देने से मना कर दिया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे, इस बात से गुस्साए संतोष ने राकेश के सिर पर डंडे से हमला कर दिया. हमले में घायल राकेश बांधा तालाब के पास कुंदरा में पड़ा था, राकेश की बहन को इसकी सूचना पास ही रहने वाले नारायण चंदेल ने दी. जिसके बाद राकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने यूवक की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया. राकेश की बहन सरस्वती शर्मा ने कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी और शिकायत दर्ज कराया कि उसका भाई राकेश तिवारी अपने दोस्त संतोष उर्फ बादशाह ढीमर के घर गया था. अपने घर में ही संतोष ने उसके भाई राकेश को लाठी से मारा है. इस मारपीट की घटना में पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष धीमार उर्फ बादशाह ने राकेश तिवारी उर्फ गोलू पर ताबड़तोड़ सिर पर वार किया, जिससे की राकेश को गंभीर चोटे आई. वहीं मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

3 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

3 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

3 hours ago