रायपुर राजधानी में आयकर छापे के तीसरे दिन 7 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई खत्म हो चुकी है. वहीं 43 ठिकानों पर अभी भी जांच जारी है. आयकर विभाग ने 3 बैंक लॉकर को सीज कर लिया है. बाकी बैंक लॉकर्स में भारी मात्रा में जमीन के कागजात, कैश समेत जेवर बरामद किया गया है. आयकर की छापेमारी में अब तक 15 करोड़ रुपये नगद बरामद किया गया है. इसके अलावा जांच दायरे में आए 18 प्रतिष्ठानों के संचालकों में से 3 संचालकों ने कर चोरी करने को स्वीकारा है. आयकर विभाग की 10 सदस्यीय अहमदाबाद से आई साइबर टीमें डिलीट मैसेज रिकवर करने में जुटी है. सोमवार की सुबह तक कई ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई जारी है. आयकर विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली है कि अफसरो को आशंका है कि कारोबारियों ने पिछले तीन सालों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन में गड़बड़ी कर टैक्स चोरी की घटना को अंजाम दिया है. ये आकड़े अभी और बढ़ सकते हैं. कारोबारियों ने कितने की टैक्स चोरी की है इसका सही आकलन जांच के बाद ही पता चलेगा. बताया जा रहा है कि दाल, और कोल्ड स्टोरेज का पूरा कारोबार कच्चे लेन-देन में होता रहा है.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…