बिलासपुर। बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट की चपेट में आकर 10 साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई। स्कूल में परीक्षा चल रही थी। करीब सवा 10 बजे क्लास 4th की स्टूडेंट बाथरूम पहुंची और टॉयलेट का फ्लश दबाया वैसे ही विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि स्टूडेंट बुरी तरह झुलस गई। झुलसी बच्ची को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, स्कूल में परीक्षा चल रही है। गुरुवार को बच्चे परीक्षा देने स्कूल आए थे। वहीं क्लास 4 की स्टूडेंट स्तुति भी एग्जाम दे रही थी। इसी दौरान करीब सवा 10 बजे टॉयलेट गई। टायलेट में बच्ची ने फ्लश दबाया तो जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर बाद जैसे पता चला कि धमाके की आवाज टॉयलेट से आई है तो टीचर्स टॉयलेट की ओर दौड़ पड़े। वहां टीचरों ने अंदर जाकर देखा तो छात्रा फर्श पर बुरी तरह झुलसी हुई पड़ी थी। छात्रा को फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, स्कूल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने की पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से एक सिल्वर पैकिंग का चिथड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…
ग्वालियर त्योहारी सीजन की दस्तक से पहले ही आम आदमी की रसोई का स्वाद कड़वा…
रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…
रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…
भोपाल इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…