कोरबा । जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने न केवल सड़क जाम कर दिया, बल्कि दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद माहौल भयावह हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, राताखार से दर्री जाने वाले बायपास मार्ग पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोग मौके पर जमा हो गए और दो वाहनों को आग लगा दी। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
गुस्साए लोगों ने अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।
बताया जा रहा है कि जल रहे ट्रक में कोयला लोड है और ट्रक के केबिन के अंदर ड्राइवर के खाना बनाने के लिए रखा गया गैस सिलेंडर भी मौजूद है, जो कभी भी ब्लास्ट कर सकता है. लोगों की भीड़ को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। कोरबा जिले के विभिन्न थाना-चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
रायपुर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…
इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…
भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना का वित्तीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन…