छत्तीसगढ़

CG : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पत्नी की मौत

दुर्ग । भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सिग्नल पर बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिससे पति दूर जा गिरा, लेकिन पत्नी के सिर से ट्रक का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए दुर्ग रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.30 खुर्सीपार थाना से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हुआ है। घायल पति नीलेश अग्रवाल ने बताया कि, वो इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता है। मरोदा सेक्टर के इंदिरा चौक पर उसका घर है। उसकी पत्नी खिलेश्वरी उर्फ छोटी भिलाई-3 अपने मायके गई थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद नीलेश उसे लेने गया।

वापस आते समय खुर्सीपार गेट के पास लगे सिग्नल में रुका। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे नीलेश बाइक से दूर जा गिरा। वहीं उसकी पत्नी ट्रक के पहिए के सामने आ गई। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि नीलेश को काफी चोटें आई हैं। उसका पैर फैक्चर हो गया। उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद दुर्ग रेफर कर दिया गया। वहीं, खिलेश्वरी के शव का आज पोस्टमॉर्टम होगा।

kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

60 minutes ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

2 hours ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago