महासमुंद सिंघोड़ा द्वारा गांजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। मुखबीर सूचना पर उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर की अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक OD15 W 7771 को रोका गया। वाहन मे एक व्यक्ति सवार था पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा कडाई से पूछताछ करने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे गांजा रखकर उडिसा से महाराष्ट्र ले जाना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा) बताया , वाहन की तलासी लेने पर वाहन के डाला मे कैरेट के नीचे 150 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा मे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी से 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है।

नाम आरोपी – शेषदेव नायक पिता हरा नायक उम्र 23 साल साकिन बरोडामलिहा थाना किशोर नगर जिला अंगुल (उडिसा)

जप्त संपत्ति

150 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 7500000 रूपये

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *