CG : ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा, आरोपी दबोचा गया, दिल दहला देने वाली कत्ल की पूरी स्टोरी

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी को रांची से गिरफ्तार किया हैण् आरोपी मृतका का प्रेमी हैण् उसने चरित्र शंका पर महिला और उनके दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या की थी और शवों को नदी किनारे दफना दिया थाण् आरोपी साउथ इंडिया भागने की फिराक में थाए जिसे पुलिस ने रांची से धर दबोचाण् फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैण् पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र के साजबहार का है

पुलिस को 23 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में बोल रहा था कि वह साजबहार एक महिला और दो बच्चों को मारकर उतियाल नदी किनारे दफना दिया है. इस सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल साजबहार (उतियाल नदी) में जाकर तस्दीक करने मौके पर गई एवं 02 घंटे तक मशक्कत कर उभार वाले रेत को बारी-बारी से हटाकर एक बच्चा (उम्र लगभग 06 साल) एवं एक बच्ची (उम्र लगभग 14 साल) का शव बरामद किया. कुछ दूर आगे जंगल में एक महिला (उम्र लगभग 36 साल) का शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों एवं साजबहार के ग्रामीणों ने की. इसके बाद पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारंभ की.

जांच के दौरान पता चला कि मृतका सुभद्रा ठाकुर का गांव के ही प्रमोद गिद्धी से संबंध है. यही व्यक्ति था जो नशे में तीन लोगों की हत्या की बात कही थी और वह फरार भी था. इसके बाद पुलिस की टीम उसकी खोजबीन में जुट गई. प्रमोद गिद्धी के सारे दोस्त एवं रिश्तेदारों के यहां पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार दबिश दे रही थी, चूंकि प्रमोद गिद्धी पहले भी रांची में काम करने गया था, इसी संभावना पर एक टीम रांची की ओर भेजी गई थी.

टेक्निकल टीम से सूचना मिला कि आरोपी युवक रांची में मौजूद है, इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रमोद गिद्धी को धर दबोचा. आरोपी को जशपुर लाते समय रास्ते में इंट्रोगेशन के दौरान पता चला कि उसने आत्महत्या करने के इरादे से लगभग 8 घंटा पहले जहर का सेवन कर लिया है. पुलिस ने तत्काल उसे जशपुर अस्पताल में एडमिट कराया. आरोपी के इलाज होने के बाद अब हालत स्थिर है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम संबंध और चरित्र शंका पर सुभद्रा ठाकुर की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की. उसके बाद दोनों बच्चों की भी बारी-बारी से हत्या की. अपराध कबूल करने पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी. 05 अलग-अलग पुलिस की टीम बनाकर संभावित ठिकानों पर दबिश जा रही थी. अंततः प्रत्याशा में रांची भेजी गई एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लाया है. गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश …

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : अमृत सरोवरों में होंगे योग कार्यक्रम, जनभागीदारी से जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश …

जांजगीर-चांपा । महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत विकसित अमृत सरोवरों में 21 जून 2026 को…

6 minutes ago
CG : ग्रामीणों ने खारिज की गंदा पानी पीने की बात, पीएचई की जांच रिपोर्ट आई सामने …

CG : ग्रामीणों ने खारिज की गंदा पानी पीने की बात, पीएचई की जांच रिपोर्ट आई सामने …

एमसीबी । ग्राम पंचायत घघरा के पोडीडोल पारा में पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा गंदा…

9 minutes ago
CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का और मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आदान सहायता …

CG : धान के बदले दलहन, तिलहन, मक्का और मिलेट्स की खेती करने वाले किसानों को मिलेगी 15 हजार प्रति एकड़ आदान सहायता …

एमसीबी । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों की आय में…

12 minutes ago
CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

CG : 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में…

24 minutes ago
CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

CG : 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कर्ज और किस्त के दबाव से था परेशान …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 22 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने…

33 minutes ago
CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

CG : नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दुर्ग। आगामी नीट-2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग…

41 minutes ago