CG : ट्रिपल मर्डर मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार…

धमतरी । जिले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों में से दो युवक कोर्रा गांव और 6 आरोपी मथुराडीह के रहने वाले हैं।

आपको बता दें किए बीती रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास यह वारदात हुई। चार युवक रायपुर से अपने एक दोस्त के लेने के लिए धमतरी पहुंचे थे।

सभी युवक न्यू अन्नपूर्णा ढाबा में खाना खाने रुके थे और इस दौरान वहां विवाद हो रहा था।

युवक बीच बचाव करने के लिए पहुंचे थेए लेकिन आरोपियों ने युवकों पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस वारदात में तीन युवकों की मौत हो गई और दो युवक किसी तरह से जान बचाकर भागने में कामयाब रहे।

मृतकों में से एक युवक की पहचान आलोक सिंह निवासी सेजबहार के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य मृतक संतोषी नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

तीनों युवक आपस में भाई थे। फ़िलहाल अर्जुनी पुलिस की टीम आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं तीनों मृतकों के शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम के बाद तीनों युवको के शव उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

5 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

5 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

6 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

6 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

6 hours ago