छत्तीसगढ़

CG : ट्रेलर बाउंड्रीवाल में घुसने से ड्राइवर की मौत, स्पीड के चलते हुआ हादसा

भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत नंदिनी रोड में एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। इससे ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया। ट्रेलर सीधा पहले बिजली के होर्डिंग पोल से टकराया उसके बाद सड़क से लगी बाउंड्रीवाल से जा घुसा। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास की है। एक ट्रक CG 07 C 7041 तेज रफ्तार में आया। वो जैसे ही नंदनी रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास पहुंचा चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रेलर सीधा जाकर बड़ी होर्डिंग के पोल से टकराया और उसके बाद सड़क से लगे बाउंड्रीवाल में जा घुसा। दुर्घटना में ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत भागकर वहां पहुंचे। लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक की बॉडी को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago