CG : ट्रेलर से पेड़ गिरा, हाईटेंशन लाइन भी क्षतिग्रस्त …
पेंड्रा | पेंड्रा-कोरबा-मनेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां रेत से लदा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया और पास से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते इलाके की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई, जिससे आसपास के गांवों में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया। घटना के बाद मार्ग पर भी आवाजाही प्रभावित रही। गाड़ी नम्बर CG-10, AE-7862 ट्रेलर को भारी नुकसान पहुंचा है और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा लेकिन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के लिए साड़ी बांधकर हादसे वाली जगह को घेर लिया। साथ ही, रास्ता साफ करने के लिए गिरे हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया, जिससे आवागमन जल्द सामान्य हो सके।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ…
भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री …
सिवनी जिले का प्रसिद्ध जम्बो सीताफल अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेगा। कई…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और…
रायपुर राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह स्वास्थ्य…
भोपाल जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर में आरोपी रिजवान और आरोपी इम्तियाज द्वारा जमानत याचिका…