CG : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी, कारोबारी की शिकायत पर चोर गिरफ्तार …

बिलासपुर। घर के सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मस्तूरी से पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना शुभम विहार निवासी आकिब अहमद (37) के साथ हुई। आकिब ‘एयू ट्रेडर्स’ नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।

अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के सामने खड़ा उनका आईशर ट्रैक्टर और ट्रॉली (क्रमांक CG 16 CN 7187) गायब है। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी जितेंद्र धीवर को मस्तूरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया है।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

8 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

8 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

8 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

8 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

8 hours ago