CG : ट्रैक्टर पलटने से 2 की मौत, बालोद में बड़ा हादसा ...
बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना जगतरा गांव स्थित नैकुरा पुलिया के पास की है, जहां पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात ग्राम डोकला (थाना चारामा) निवासी योगेश्वर साहू (32 वर्ष) और देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर फागुनदहा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नैकुरा पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और साथ बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…