जगदलपुर। शहर के आमागुड़ा चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने एक महिला को ट्रक के नीचे आकर कुचलने से बचा लिया है। एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि आमागुड़ा चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के ग्रीन होने पर एक मोटरसाइकिल जिसमें महिला भी सवार थी वह शहर की ओर आने के लिए मुड़ने लगी। इनके पीछे ट्रक भी चलने लगा। अचानक ही मोटरसाइकिल का मिरर ट्रक में फंस गया और ट्रक आगे बढ़ने लगा। इस घटना को जैसे ही चौक पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने देखा तो वह दौड़कर ट्रक के पास पहुंचे और ट्रक की बॉडी पर हाथ मारने लगे। जवानों के रिएक्शन पर ट्रक ड्राइवर ने तुरंत ही ब्रेक दबा दिया और महिला ट्रक के नीचे आने से बच गई।
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत रामनगर पुलिस का जन-जागरण अभियान लगातार…
भिलाई. ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी भी तेजी…
बेमेतरा। जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पूर्व माध्यमिक शाला मिडिल स्कूल मरका…
धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे। माना…