CG : ठंड से बचने के लिए आग जलाना पड़ा भारी, गैरेज में लगी आग…

भिलाई नगर। एक घुमंतू युवक भिलाई-3 में गैरेज के बाहर ठंड से बचने आग जलाकर ताप रहा था। तभी आग की लपटे बिखरे हुए कचरे के जरिए गैरेज के बाहर खड़ी दो चारपहिया वाहनों तक जा पहुंची आग के संपर्क में आने से एक अल्टो और एक अन्य कार धू धूकर जलने लगी। आगजनी की यह घटना मंगलवार रात सवा 1 बजे के आसपास भिलाई-3 में बजरंग पारा स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत विकसित मार्केट में हुई। फोरलेन सड़क से लगी इस मार्केट में सतीश महतो का चार पहिया वाहन सुधारने वाला गैरेज है। इसी गैरेज के बाहर खड़ी दो चारपहिया वाहनों में आगजनी की घटना हुई है।

घटना में अल्टो और अन्य कार बुरी तरीके से जलकर नष्ट हो गई है। जली हुई कार में से अल्टो गैरेज मालिक सतीश महतो की खुद की है। जबकि दूसरी अन्य कार बनने के लिए गैरेज में आई हुई थी। घटना के बाद बगल के छोटू मिस्त्री की मैकेनिक दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गये। इसमें एक सिरफिरे और घुमंतू किस्म के युवक की गतिविधि संदिग्ध नजर आ रही थी। कैमरे में दिख रहा युवक पिछले कुछ दिनों से मार्केट के आसपास नजर आ रहा था। इसलिए लोगों ने उसे पहचान लिया। मंगलवार सुबह जब वह युवक दिखा तो मार्केट के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

42 minutes ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

52 minutes ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत रुपानी ने की…

1 hour ago
BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

BSP स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा एक्शन, 3 करोड़ की संपत्ति जब्त; आरोपी जेल भेजे गए

दुर्ग. भिलाई स्टील प्लांट से संगठित स्क्रैप चोरी मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय सिंह…

2 hours ago