गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, बरसात के मौसम में डायरिया की संभावना को ध्यान में रखते हुए ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और डायरिया की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा स्टॉप डायरिया अभियान के तहत स्वच्छ गाँव, शुद्ध जल, बेहतर कल की थीम पर जल जीवन मिशन के समन्वयक चंचल सिंह, ललिता वर्मा, अमित राठौर एवं अंकित तिवारी द्वारा डायरिया की रोकथाम के लिए जिले के हर गांवों में अभियान चलाकर ग्रामीणों को इस बीमारी से बचाव के तरीके-स्वच्छ एवं शुद्ध जल का उपयोग करने, पानी को छानकर एवं उबाल कर उपयोग करने, सब्जियों व फलों को धोकर ही उपयोग में लाने, अपने घरों एवं पेयजल स्रोतों के आस-पास सफाई रखने, बरसात का पानी इकट्ठा नहीं होने देने, शौच से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोने, खुले में शौच नहीं करने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही फील्ड टेस्ट किट के द्वारा पानी का परीक्षण कर जल वाहिनी, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल परीक्षण हेतु प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…
भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…
महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…
रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…
रायपुर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…