छत्तीसगढ़

CG : डिजिटल रेप मामले में अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा

नोएडा: नोएडा के एक नामी स्कूल के जूनियर विंग में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप के मामले में शनिवार को अभिभावकों का गुस्सा जमकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ फूटा है। बड़ी संख्या में अभिभावक सुबह से ही स्कूल कैंपस में पहुंच गए थे और यहां पर उन्होंने स्कूल प्रशासन से मिलने की कोशिश की। जिसके बाद अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की है। डीएम ने एक कमेटी बनाकर इस पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। नोएडा के निजी स्कूल में बच्ची के साथ डिजिटल रेप के मामले में अब पैरेंट्स स्कूल प्रशासन के खिलाफ उतर आए हैं। आज भारी संख्या में अभिभावक स्कूल के गेट पर पहुंच गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दरअसल कुछ दिन पहले नोएडा के सेक्टर 27 स्थित एक स्कूल में आरोपी ने एक बच्ची के साथ डिजिटल रेप की घटना को अंजाम दिया था। बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत थाना सेक्टर 20 पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी स्कूल में ही स्वीपर का काम करने वाले नित्यानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के बाद घटना के बारे में जानकारी छुपाने के आरोप में पुलिस ने क्लास टीचर और सिक्योरिटी इंचार्ज को भी गिरफ्तार कर लिया था।

जिसके बाद दोनों को शुक्रवार को बेल मिल गई। इसके बाद से अभिभावकों के अंदर रोष दिखाई दे रहा था। अब इस मामले में स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के अभिभावक भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ उतर आए हैं। स्कूल प्रशासन से मुलाकात न हो पाने पर अभिभावक डीएम से मुलाकात करने के लिए आवास पर पहुंच गए। अभिभावकों ने डीएम के सामने कुछ मांगे रखी है। जिसके बाद डीएम ने एक टीम का गठन किया है जो पैरेंट्स और अधिकारियों से बात करेगा। डीएम ने पेरेंट्स को आश्वासन दिया है कि अगर पेरेंट्स की बात स्कूल मैनेजमेंट नहीं मानेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को लेकर एक टीम का गठन किया है। जिसके बीएसए, डीआईओएस, सिटी मजिस्ट्रेट और जिला प्रोविजन अधिकारी शामिल हैं। वो इस मामले की जांच करेंगे। पैरेंट्स और स्कूल से बात करेंगे। इस तरह की घटनाओं के लिए पहले से गाइडलाइन है। कोई भी उसका पालन नहीं करेगा तो उसपर करवाई की जायेगी।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

7 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

8 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

8 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

8 hours ago