रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की है। कल देर रात हुई इस मुलाकात के दौरान फेडरेशन के नेताओं ने महंगई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर सीएम से चर्चा की। इस दौरान फेडरेशन ने संगठन के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया। यह सम्मेलन सरगुजा में होगा। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सम्मेलन में शामिल होने की सहमति दी है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, सचिव राजेश चटर्जी, युद्धेश्वर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता जी आर चंद्रा और चंद्रशेखर तिवारी ने जानकारी दिया कि कर्मचारियों के मुद्दों पर फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर नीतिगत पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि भाजपा के घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल सांसद दुर्ग से मिलकर कर्मचारी जगत के अपेक्षित मुद्दों का ज्ञापन फेडरेशन ने दिया था। जिनमें से “मोदी की गारंटी” प्रदेश के कर्मचारियों के लिए प्रमुख वादे में शामिल किया गया था। फेडरेशन ने कर्मचारी जगत के लिये मोदी की गारंटी लागू करने का मांग किया है।
भोपाल प्रदेश में 38 हजार कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों समेत अन्य…
इंदौर इंदौर में लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो का सफर बढ़ेगा और यात्री भी।…
उज्जैन उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…
उज्जैन उज्जैन में सिंहस्थ-2028 से पहले मेडिकल कालेज प्रारंभ करने की तैयारी है। सरकार इसे…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…