छत्तीसगढ़

CG : डीजल और मोबाइल लूटेरे गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल किए स्कूटी बरामद

रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस ने पिछले साल दिसंबर माह में वृंदावन चौंक के पास कैंपर वाहन पर ड्रम में भरकर डीजल ले जा रहे दो युवकों से डीजल और मोबाइल की लूटपाट मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक लूटपाट किए डीजल खरीदी का आरोपी है। लूटपाट की घटना को लेकर 23 दिसंबर 2023 को थाना कोतरारोड में रिपोर्टकर्ता चंद्रशेखर बी.आर. पिता शिवप्रसाद बी आर उम्र 25 वर्ष साकिन नधिरा थाना बम्हनी जिला सोनभद्र उ.प्र. हाल मुकाम डोगाढकेल थाना भूपदेवपुर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 दिसंबर की रात्रि करीब 10.00 बजे घडी चौक आदिवासी पेट्रोल पंप रायगढ़ से 04 प्लास्टिक के ड्रमों में 970 लीटर डीजल (कीमती ₹93,518) भरवाया था जिसे केम्पर वाहन में लेकर अपने हेल्फर तापस मुडा के साथ ढोंगाढकेल जा रहे थे कि वृन्दावंन चौक के पास 4 लडके दो स्कूटी में आये और इनहें NH 49 हाईवे पर कलकता ढाबा के आगे ले जाकर ड्रम सहित डीजल को उतारवा लिये और दोनों के मोबाइल को छिनकर भगा दिये । आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 392 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । अपराध विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पीड़ित के बताए हुलिया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर मामले के संदेही वैभव सिंह ठाकुर निवासी बैकुंठपुर को हिरासत में लिए जिसने 22 दिसंबर की रात्रि अपने साथी मोहित शर्मा, विनय उर्फ विवेक, विनायक सिंह के साथ मिलकर वृंदावन चौक के आगे लाल परी ढाबा के पास कैंपर वाहन पर डीजल ले कर जा रहे वाहन को अपने कंट्रोल में लेकर डीजल बिक्री के लिए हाईवे पर ले गए। वाहन पर रखे डीजल ड्रम को उतरवाए और वाहन के ड्राइवर और हेल्पर का मोबाइल लूटकर उन्हें लगा दिए और लूटपाट किए 970 लीटर डीजल को खीरसागर के घर ले जाकर ब्रिकी किए। डीजल बिक्री का रूपयों को आपस में बांट लेना बताया । पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह ठाकुर के मेमोरेंडम पर ₹12,700 नगद और एक वीवो मोबाइल, आरोपी विनायक सिंह से घटना में प्रयुक्त स्कूटी MP 04 SL 5552 एवं नगद रुपए 14500, आरोपी विनय उर्फ विवेक से 14,000 रुपए तथा आरोपी खीरसागर के मोबाइल पर फोन-पे की 4 ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट जिसमें आरोपियों को रुपए भेजने का उल्लेख है को जप्त किया गया है । लूटपाट का आरोपी मोहित शर्मा फरार है । मामले में धारा 411 आईपीसी विस्तारित कर कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपियों से कुल ₹41,200 , एक स्कुटी, एक मोबाइल जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

4 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

4 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

5 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

5 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

5 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

5 hours ago