CG : डीडी नगर में खड़ी कारों में आगजनी, उपद्रवियों की तलाश में पुलिस …

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बहार खड़ी दो कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने देर रात दोनों कारों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर दोनों कारों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह जल गईं।

घटना के बाद इसकी शिकायत थाने में दी गई है और घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से घटना को अंजाम दिया है।

kgnews

Recent Posts

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन…

17 minutes ago
जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: 350 इमारतों को नोटिस, नियमों की रोजाना हो रही जांच

जबलपुर   दिल्ली के होटल में लगी आग की वजह से पूरे देश में चिंता है.…

37 minutes ago
पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित

पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित…

48 minutes ago
रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बसों की टक्कर में 3 की मौत, 35 घायल

रायसेन रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के…

59 minutes ago
किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

किसानों की आय बढ़ाने नई रणनीति: उद्यानिकी के साथ पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा, भावांतर का भी लाभ

 भोपाल  मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश के किसान देश के खाद्यान्न भंडार…

1 hour ago