छत्तीसगढ़

CG : डेंगू पीड़िता की प्रसव के दौरान मौत

कैंप-एक भिलाई निवासी डेंगू पीड़िता की एम्स रायपुर में प्रसव के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रसूता की मौत अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से हुई है।

दूसरी ओर दुर्ग-भिलाई में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को डेंगू एलिजा पाजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले। दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप अब भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक कैंप-एक भिलाई जलेबी चौक निवासी देवेश गुप्ता की पत्नी बिंदु कुमारी गुप्ता (39) की नौ अक्टूबर को एम्स रायपुर में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला गर्भवती थी और उसे बुखार था।

महिला की दो अक्टूबर को जांच कराई गई, जिसमें उसे डेंगू से पीड़ित होना पाया गया। चार अक्टूबर को उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छह अक्टूबर को एम्स रायपुर रेफर किया गया। नौ अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 जिला मलेरिया अधिकारी डा. सीबीएस बंजारे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि बिंदु का एलिजा टेस्ट निगेटिव था। इस कारण उसकी मौत डेंगू से नहीं हुई है। उनके मुताबिक प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से मृत्यु हुई है।

नौ मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती
मंगलवार को डेंगू एलिजा पाजिटिव के पांच नए प्रकरण मिले। इसमें मालवीय नगर दुर्ग से एक, उतई से एक, भिलाई-तीन से एक, वैशाली नगर से एक व स्टेशन मरोदा से एक मरीज शामिल है। वर्तमान में नौ मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

मंगलवार को जिन क्षेत्रों में नए मरीज मिले हैं, उनमें नगर निगम भिलाई, चरोदा, रिसाली, जनस्वास्थ्य विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र व नगर निगम दुर्ग की टीम के द्वारा लार्वा नष्टीकरण के लिए टेमीफास का छिड़काव किया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेपी मेश्राम के अनुसार डेंगू नियंत्रण व रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में टीम द्वारा कुल 1,31,093 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है।

kgnews

Recent Posts

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

26 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

29 minutes ago
RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

11 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

11 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

12 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

13 hours ago