भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों का काफी आतंक है। बुधवार रात कुछ नशे के आदी लड़कों ने डेली नीड्स की दुकान चलाने वाली महिला को बुरी तरह मारा। इससे महिला के सिर में गहरी चोट आई है। सुपेला पुलिस महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गई जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल महिला का नाम आमिना बेग है। उसने बताया कि वो गवर्मेंट स्कूल सिगरीपारा सुपेला के पास डेली नीड्स की दुकान चलाती है। वहीं पर मोहल्ले के लड़के रजत कुमार और राजन अपने दोस्तों के साथ बैठकर गांजा और दारू पीते हैं। वो लोग नशे की हालत में आए दिन झगड़ा करते हैं।

बुधवार रात वो अपनी दुकान पर थी। इसी दौरान रजत नशे की हालत में आया और कहने लगा कि तुमने मेरे भाई को क्या बोला। महिला बोली वो दुकान बंद कर रही है, कल बात करेंगे। इस पर वो उससे झगड़ा करने लगा। महिला ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी तो रजत ने फोन करके राजन और अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उन लड़कों ने लाठी डंडा लेकर महिला और उसके भाई को घर से निकाल कर बुरी तरह पीटा। सिर में डंडा लगने से महिला को सिर फट गया। खुर्सीपार से आए उसके भाई को भी काफी चोटें आई। महिला अपने भाई और भाभी के साथ सुपेला थाने लहू लुहान हालत में शिकायत करने पहुंची। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने महिला को तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। वहां उसे 6 टांके लगे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *