छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टरों ने रक्तदान कर “रक्तदान महादान” की अनूठी मिसाल पेश की

रायपुर । नववर्ष 2025 के आगमन के साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मॉडल ब्लड (बैंक) सेंटर में डॉक्टरों और अन्य स्वेच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर “रक्तदान महादान” के वाक्य को सार्थक किया है। डॉ. सूदित पाल (46वीं बार), डॉ. अविरल मिश्रा(38वीं बार), डॉ. अपूर्वा खंडूजा(07वीं बार) सहित 26 अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने आज मॉडल ब्लड सेंटर में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज़ों की सहायता की। डॉक्टरों के इस नेक कार्य के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.विवेक चौधरी और डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने पैथोलॉजी विभाग और ब्लड सेंटर की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। 

मॉडल ब्लड सेंटर के इंचार्ज डॉ. अमित कुमार भारद्वाज के मुताबिक़ यह चिकित्सालय राज्य में सबसे बड़ा शासकीय चिकित्सालय है एवं यहाँ अत्यंत गंभीर और विभिन्न बीमारियों के मरीज़ इलाज करवाने आते हैं तथा ऐसे मरीज़ों को इलाज के साथ रक्त की ज़रूरत होती है। ऐसे मरीज़ों के ज़रूरत के लिए मॉडल ब्लड सेंटर निरंतर तत्पर रहता है और इस तारतम्य में ब्लड सेंटर में कार्यरत डॉक्टरों और अन्य स्टाफ निरंतर रक्तदान करते रहते हैं और मानवता के प्रति अपना फ़र्ज़ निभाते हैं। विदित हो कि पैथोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल 125वीं बार रक्तदान कर चुके हैं और संभवत: छत्तीसगढ़ राज्य के डॉक्टरों में सबसे ज़्यादा बार रक्तदान करने का रिकॉर्ड इन्हीं के नाम दर्ज हैं। साथ ही उन्हें इस महान कृत्य के लिए राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…

32 minutes ago
सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…

33 minutes ago
कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

38 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

42 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

43 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

2 hours ago