अंबिकापुर। कहते हैं की डॉक्टर भगवन का रूप होता हैं पर छत्तीसगढ़ में एक डॉक्टर की लापरवाही सामने आया हैं। दरसल एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने इलाज से इनकार कर दिया और मरीज व परिजनों के साथ कथित बदसलूकी की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद डॉक्टर को उनकी यह हरकत भारी पड़ गया।
इस मामले में न्यायालय के आदेश पर गांधीनगर थाना पुलिस ने महावीर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुधांशु किरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डॉ सुधांशु किरण के ऊपर आरोप है कि पीड़ित नीरज वर्मा के पुत्री के इलाज के दौरान लापरवाही की गई है मरीज और मरीज के परिजनों के साथ बदसलूकी करते हुए अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं जांच की रिपोर्ट और इलाज से जुड़ी फाइल भी नहीं दी गई। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित नीरज वर्मा ने न्यायालय में परिवाद दायर किया। इसके बाद न्यायालय से डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। वही न्यायालय के निर्देश के बाद गांधीनगर थाना ने महावीर हॉस्पिटल के संचालक डॉ सुधांशु किरण पर FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…