छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर की माता के निधन के बाद त्वचा और नेत्रदान

दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अजय गोवर्धन की माता सुनीति गोवर्धन के निधन के पश्चात उनकी त्वचा एवं नेत्रदान कर गोवर्धन परिवार ने अपना सामाजिक दायित्व निभाया। माताजी के निधन के पश्चात पुत्र अजय गोवर्धन,विजय गोवर्धन,पुत्री कल्पना वैद्य,बहु डॉ अनुभा गोवर्धन व ममता गोवर्धन ने आपसी सहमति से त्वचा व नेत्रदान का निर्णय ले नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को जानकारी दी।

सेक्टर 9 जेएलएन हॉस्पिटल के डॉ उदय कुमार,डॉ अनिरुद्ध मेने, सुनीता,संध्या,विनीत कुमार,राजेश,दीपक ने डॉ गोवर्धन के निवास पहुँच त्वचा एकत्र की तत्पश्चात श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे, डॉ हर्षिका जैन,नेत्र सहायक विवेक कसार,भारत देशमुख,त्रिलोक चाँद ने कॉर्निया कलेक्ट किये।  नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,मंगल अग्रवाल,प्रभु दयाल उजाला,राजेश पारख ने नेत्रदान हेतु व्यवस्था की एवं नेत्रदान सम्पन्न करने में सहयोग किया,पारिवारिक मित्र डॉ जी एस भाटिया,तेजस्वी तिवारी व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण तिवारी ने कहा डॉ गोवर्धन सदा ही समाज के लोगों को त्वचा व नेत्रदान हेतु प्रेरित करते हैं और आज अपने परिवार से त्वचा व नेत्रदान कर उन्होंने ऐसी मिसाल दी है जिसका अनुशरण हम सब को करना चाहिए ताकि भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

कुलवंत भाटिया ने कहा डॉ अजय गोवर्धन ने हमेशा सेवा भाव से ही लोगों का इलाज किया है,समय समय पर सामाजिक कार्य व जागरूकता अभियान भी समाज के हित में किए हैं कोरोना काल में उनके द्वारा की गयी लोगों की सेवा आज भी शहर के लोगों को याद है, हमारी संस्था के अभियान से लोगों में नेत्रदान की जागरूकता बढ़ी है जिसका परिणाम है की अब तक १०१ नेत्रदान हो चुके हैं और आज गोवर्धन परिवार की मुखिया के त्वचा एवं नेत्रदान से समाज में सकारात्मक सन्देश जाएगा और अब हमारी संस्था त्वचा दान का महत्व लोगों को बता त्वचा दान हेतु लोगो को जागरूक करेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

1 hour ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

1 hour ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

1 hour ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

1 hour ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago