छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर ने बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर बचाई आंखों की रोशनी,

रायपुर. डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, इसकी बानगी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देखने को मिली है. यहां एक मां अपने बच्चे की आंख की गंभीर बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर के सेवाभाव से इतनी प्रभावित हुई कि उसने अपने बच्चे का नाम डॉक्टर के नाम पर कर दिया. हम बात कर रहे हैं साईं बाबा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आशीष महोबिया की, जिन्होंने गरीब परिवार के एक बच्चे की आंख की गंभीर बीमारी का निशुल्क इलाज कर बच्चे के आंख की रोशनी बचाई. लेजर ट्रीटमेंट जैसे महंगा माने जाने वाले इलाज को निशुल्क कर डॉ. आशीष महोबिया ने गरीब परिवार के दिल में खास जगह बना ली है. बच्चे की मां डॉक्टर आशीष महोबिया की सदाशयता से इतनी प्रभावित हुई कि उसने बच्चे का नाम बदलकर आशीष रख दिया. बलौदाबाजार जिले के रवान गांव में रहने वाले सुनील टोप्पो और धनलक्ष्मी को सन 2016 में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई. बच्चे का जन्म रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ, जहां जांच में पता चला कि उसकी आंखों में कोलोस्टोमी ओपनिंग एंड क्लोजर नामक बीमारी का थर्ड स्टेज है. गरीब मां-बाप के पास इस गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, इसलिए इन्होंने बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने का निर्णय लिया. इस बात की जानकारी मिलने पर डॉ. आशीष महोबिया ने बच्चे के माता-पिता से संपर्क कर निशुल्क लेजर ट्रीटमेंट करने का आश्वासन दिया. डॉ. आशीष ने परिजनों को बच्चे की बीमारी की गंभीरता के बारे में बताया और कहा कि बच्चे का तुरंत लेजर के जरिए ऑपरेशन किया जाना आवश्यक है. डॉक्टर की सलाह पर परिजनों ने बच्चे का लेजर आपरेशन करने पर सहमति जताई और डॉ. आशीष ने सफलतापूर्वक लेजर टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए बच्चे की जटिल बीमारी का ऑपरेशन कर दिया. ऑपरेशन के बाद बच्चे की आंखों की रोशनीबचा ली गई, जिसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बच्चे की मां धनलक्ष्मी डॉ. आशीष के मानवीय रवैये से इतनी प्रभावित हुईं कि उसने कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए बच्चे का नाम आशीष ही रख दिया. आज आशीष 8 साल का हो चुका है और अब उसे किसी तरह की परेशानी नहीं है. पुराने समय को याद कर आज भी आशीष की मां धनलक्ष्मी भावुक हो जाती है और बार-बार डॉ. आशीष के प्रति आभार प्रकट करती है.

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

14 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

14 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

14 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

14 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

14 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

14 hours ago