छत्तीसगढ़

CG : डॉक्टर पर पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी रचाने का आरोप

बिलासपुर: कोरबा जिले के शासकीय अस्पताल में पदस्थ महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जयंत राम भगत (सीएचसी पाली) पर उनकी पहली पत्नी को धोखे में रखकर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर की मुलाकात 2017 में एक बैंककर्मी से हुई थी। डॉक्टर ने बैंककर्मी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि डॉक्टर ने आर्य समाज मंदिर में गुपचुप तरीके से विवाह करने का नाटक किया और तब से महिला बैंककर्मी का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके अलावा, डॉक्टर ने महिला के पैसे का भी दुरुपयोग किया। इस बीच, डॉक्टर भगत का संबंध एक और महिला से जुड़ गया, जो पड़ोसी जिले की नायब तहसीलदार है। डॉक्टर ने अपनी पहली पत्नी को धोखे में रखकर नायब तहसीलदार से भी शादी कर ली। जब यह मामला पहली पत्नी के सामने आया, तो उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बिलासपुर महिला थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 1 अप्रैल 2019 से जुलाई 2024 के बीच डॉक्टर ने धोखाधड़ी और शोषण किया। डॉक्टर जयंत के साथ उसके पिता घनश्याम, माँ, और भाई विपिन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ है। जानकारी मिलते ही डॉक्टर फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

23 minutes ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

37 minutes ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

48 minutes ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

50 minutes ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

58 minutes ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

1 hour ago