भिलाई । संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष में उनकी पत्नी रमाई की भूमिका पर फिल्म ‘रमाईÓ बन कर तैयार हो चुकी है। फिल्म में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के अनसुने पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग मुंबई के क्यू लैब में रखी गई। इस फिल्म को देखने के बाद मौजूद लोग भावुक हो गए। फिल्म ‘रमाईÓ के जरिए इस्पात नगरी भिलाई निवासी प्रेरणा धाबर्डे और सेवाभावी चिकित्सक डॉ उदय कुमार पहली बार बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं।

प्रेरणा धाबर्डे ने फिल्म में रमाई की केंद्रीय भूमिका निभाई है तो वहीं, डॉ उदय कुमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका निभाई है। फिल्म में छत्रपति शाहू महाराज की भूमिका निभा रहे दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, प्रेरणा और उदय के एक्टिंग से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि प्रेरणा और उदय ने फिल्म में एक्टिंग नहीं की है, बल्कि किरदार को जिया है। फिल्म के निर्माता कृष्णा चौहान और डायरेक्टर कबीर दा की तारीफ करते हुए रजा मुराद ने कहा- उन्होंने बहुत ही खूबसूरत फिल्म बनाई है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन के अनसुने पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा और यह फिल्म लोगों को प्रेरित करेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *