छत्तीसगढ़

CG : डोंगरगढ़ में रुकेगी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें, अस्थायी स्टॉपेज का निर्णय

डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज डोंगरगढ़ में देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, दो लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल ने गाड़ी संख्या 20843/20844 – बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, बिलासपुर-मद्रास एक्सप्रेस, बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें को ठहराव दिया गया है। वहीं लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया है जिसमे डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ लोकल को अब रायपुर तक बढ़ाया गया है। रायपुर-डोंगरगढ़ लोकल को अब गोंदिया तक विस्तारित किया गया है। बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर छत्तीसगढ़ के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। नवरात्र पर्व के दौरान यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए रेलवे ने यह विशेष सुविधा प्रदान की है।

kgnews

Recent Posts

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…

24 minutes ago
CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक…

32 minutes ago
CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…

37 minutes ago
बिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर में मंच पर गाना गाते-गाते प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत

बिलासपुर. बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल…

43 minutes ago
CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

CG : कैंसर का इलाज करने तांत्रिक कूदा, मरीज की पत्नी से 13 लाख की ठगी …

बालोद। जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी…

52 minutes ago
619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

619 साल पुरानी परंपरा का समापन, बस्तर में बाहुड़ा गोंचा महापर्व का भव्य समापन

जगदलपुर. बस्तर में सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव बाहुड़ा गोंचा शुक्रवार…

53 minutes ago