कलेक्टर जशपुर ने की कार्रवाई
रायपुर, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने संविदा पर कार्यरत समग्र शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत् 06 कर्मचारियों को अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई की है, जिसमें लेखापाल पुष्पा टोप्पो, बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा ज्योति साहू एवं कु. मेघा दुबे, सूचना प्रबंध समन्वयक नवीन कुमार पटेल तथा भृत्य पद पर कार्यरत सविता बाई एवं नंदकिशोर चौहान शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि उक्त सभी कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा स्वीकृत अवकाश के लगातार कार्य से अनुपस्थित थे। उनके विरुद्ध पूर्व में कई बार विभाग द्वारा पत्र प्रेषित कर कार्य पर उपस्थिति देने हेतु निर्देशित किया गया था, परंतु न तो उन्होंने कोई जवाब दिया और न ही अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हुए।
कलेक्टर ने ड्यूटी से लंबे समय से गैरहाजिर कर्मियों के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए सेवा से पृथक किए जाने की कार्यवाही की।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…