CG : ड्राइवर को रायपुर-बिलासपुर हाईवे में मार डाला …

बिलासपुर। रायपुर–बिलासपुर मार्ग पर झाल गांव के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने चलती गाड़ियों पर पत्थर और ईंटें बरसाकर दहशत फैला दी। घटना में एक मैटाडोर मालिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, जिसे अब चालक की मौत के बाद हत्या में परिवर्तित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लोरमी निवासी जगदीश भोंसले अपनी मैटाडोर से बारात छोड़कर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे झाल के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी दौरान अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से चकरभाठा जा रहे एक ट्रक पर भी हमला किया गया। चालक सोनू सरोज के सिर पर पत्थर लगने से वह नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से उतर गया। करीब ढाई किलोमीटर आगे एक स्कॉर्पियो पर भी पत्थरबाजी हुई, जिससे वह सड़क पर ही पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

kgnews

Recent Posts

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

‘जिसे कभी देखा नहीं, उसने मुझे पिता बना लिया’, राजनांदगांव में एक वोट से जीते पार्षद पर नया विवाद

खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत घुमका के वार्ड क्रमांक-14 से महज एक वोट से…

30 minutes ago
डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा - मुख्यमंत्री विष्णु देव…

36 minutes ago
CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

CG : होटलों में छापा, अनियमितता पर संचालक को नोटिस जारी …

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के…

1 hour ago
उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया में भीषण सड़क हादसा, NH-43 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

उमरिया   मध्य प्रदेश के उमरिया जिले दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है,…

1 hour ago
बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

बस्तर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी कैंप ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

खरियार रोड/रायपुर. ओडिशा के नुआपड़ा जिले के पाटदर्हा संरक्षित वन में जवानों ने एक माओवादी…

2 hours ago
रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर : कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की…

2 hours ago