छत्तीसगढ़

CG : ड्राइवर फंदे पर झूला, पेड़ में लटक रही थी लाश

कोरबा । शहर के मड़वारानी स्टेशन के पास सड़क किनारे पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली। उसके जेब मे मिले मोबाइल और आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान की गई। वहीं घटना को 48 घंटे से अधिक हो चुके थे जिससे शव से बदबू आने और कीड़े भी लगने लगे थे। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक की पहचाना उरगा थाना अंतर्गत कर्रापाली गांव जगदीश विश्वकर्मा (32) के रुप में की गई। जानकारी के मुताबिक, युवक कोरबा जिले के सर्वमंगला क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास ड्राइवर का काम कर रहा था। 4 दिन से उसके घर नहीं पहुंचने के कारण परिजन परेशान थे और उसकी तलाश कर रहे थे। पहले भी जहर खाकर कर चुका था आत्महत्या की कोशिश – छोटे भाई अजय विश्वकर्मा ने बताया कि इस दौरान पेड़ पर उसका शव मिलने की जानकारी मिली तब मौके पर पहुंचे। उसकी मौत कब और कैसे हुई है ये समझ से परे है। बताया जा रहा है कि मृतक इससे पहले भी जहर सेवन कर जान देने की कोशिश कर चुका है। जहर खाने के खुद ही एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया था।

kgnews

Recent Posts

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

CG : भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में …

रायपुर: दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा…

51 seconds ago
CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

CG : घर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटा, युवक गंभीर रूप से झुलसा …

बिलासपुर। रतनपुर के कृष्णा अर्जुनी तालाब के पास बुधवार शाम एक मकान में लगी आग…

4 minutes ago
CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

CG : बाथरूम साफ नहीं होने से बिलासपुर सिम्स में फैली बदबू …

बिलासपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में एक बार फिर…

8 minutes ago
CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

CG : बलौदाबाजार में एक्सीडेंट, शराब दुकान के 2 कर्मचारियों की मौत …

बलौदाबाजार। जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां…

12 minutes ago
CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

CM हेल्पलाइन में 1.77 लाख शिकायतें 3 महीने से लंबित, जनता की सुनवाई पर लगा ब्रेक!

भोपाल  प्रदेश में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाई गई मुख्यमंत्री…

29 minutes ago
समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते…

50 minutes ago