छत्तीसगढ़

CG : ड्रील मशीन जब्त, निगम ने लगाया पाइपलाइन डैमेज करने का आरोप

बिलासपुर । बिलासपुर में गैस कनेक्शन के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाने के लिए निजी कंपनी ने निगम की अमृत मिशन की पाइपलाइन को तोड़ दिया, जिसके चलते सोमवार को तारबाहर क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। ठेका कंपनी की इस मनमानी पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने एक्शन लेते हुए ड्रील मशीन को जब्त कर लिया है। साथ ही ठेका कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भी चल रही है। दरअसल, शहर में इन दिनों एलपीजी गैस कनेक्शन के पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए ठेका कंपनी अपनी मनमर्जी से शहर की सड़कों की बेतरतीब तरीके से खुदाई कर रहा है। जिसके कारण जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। वहीं, सड़कें भी खराब हो रही है। ठेका कंपनी सुरक्षा मानकों को भी नजरअंदाज कर ड्रील मशीन से पाइप लाइन बिछा रहा है। रविवार की रात पीजीबीटी कॉलेज के पास अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाते समय ड्रील मशीन ने निगम की अमृत मिशन की पाइप लाइन को तोड़ दिया, जिसके चलते आसपास कके मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो सका। वहीं, पाइप टूटने के कारण हजारों लीटर पानी बेकार बह गया।

kgnews

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

49 minutes ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

54 minutes ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

56 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

58 minutes ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

1 hour ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

1 hour ago