छत्तीसगढ़

CG : ढाई महीने बाद सुलझी डबल मर्डर और लूट की गुत्थी.

जांजगीर-चांपा बहुचर्चित डबल मर्डर और लूट की गुत्थी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुलझा लिया है। आपको बता दें कि चांपा के ग्राम सिवनी शराब दुकान में दो गार्ड की बेरहमी से हत्या और दुकान में लूट मामले में ढाई माह बाद नकाबपोश हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारा इतना शातिर था कि हत्या के दौरान अपने चेहरे को नकाब से ढका हुआ था, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। पुलिस ने पिछले दिनों आरोपी का सुराग बताने वालों के लिए पांच हजार का इनाम देने की घोषना की थी।

दरअसल, ये सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना थाना चांपा, ग्राम सिवनी के शराब दुकान की। ग्राम सिवनी गांव में 4 नवम्बर (शनिवार) की रात डेढ़ बजे नकाबपोश हाथ मे कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और शराब दुकान के सो रहे गार्ड यदुनंदन पटेल और जयकुमार सूर्यवंशी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौतो गई। आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शराब दुकान के अंदर घुसकर गल्ले से नगदी और महंगी शराब की बोतल लेकर फरार हो गया। इस घटना ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। घटना की सूचना के बाद जांजगीर पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी दौरान सीसीटीवी में एक नकाबपोश दिखा, जिसके हाथ में कुल्हाड़ी थी और शराब दुकान के अंदर गल्ले से नगदी व शराब की बोतलें रख रहा था, चुकीं हत्यारे ने चेहरे को पूरी तरह ढका हुआ था, इसलिए उसकी पहचान करना जांजगीर पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।

एसपी विजय अग्रवाल ने घटना को गंभीरता से लिया और इसके लिए एक बडी टीम गठित कि गई। टीम ने घटनास्थल एवं आस-पास के सीसीटीव्ही फूटेज, का तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा गहन जांच किया। घटनास्थल एवं आसपास के इलाके सिवनी, पिसौद, हथनेवरा, बरबसपुर, गोविंदा, कर्रा मोड़ आदि स्थानों का टावर डंप लिया गया।लगभग घटनास्थल से संबंधित 7,40,500 नंबरों के गतिविधियों की पुष्टी हुई जिसके आधार पर लगभग 386 सिम नंबरों का कॉल डिटेल रिकार्ड खंघाल कर लगभग 714 मोबाईल नंबरों को तस्दीक की गई। 100 से ज्यादा व्यक्तियों का बयान लिया गया।

सूचना देने वाले को 5 हजार के इनाम की घोषणा
पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार घटनास्थल तथा संदेहास्पद स्थानों में लगातार कैंप कर घटना करने वाले अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। समय के साथ घटना पुरानी होती जा रही थी, लेकिन पुलिस की लगातार सक्रियता बनाये रखने तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा लगातार प्रत्येक मोबाईल नंबरों पर नजर रखी जा रही थी। घटना के बारे में जानकारी देने वाले को नगद पुरूस्कार की भी घोषणा की गई और घटना का वीडियों भी जारी किया गया था। वीडियों को पुलिस द्वारा आमजन में प्रसारित किया गया।

ऐसे पकड़ाए आरोपी

इस बीच 17 जनवरी को मुखबीर द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने संदेही शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस पिता सहनी राम चौहान 29 साल निवासी सुखरी फाटक को पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ की गई।

योजना के तहत दिया था घटना को अंजाम
आरोपी ने बताया कि शराब दुकान को लूटने के लिए अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा सहिस 21 साल एवं उसकी पत्नी मंगली उर्फ माला सहिस उम्र 45 साल के साथ मिलकर नकाब पहन कर घटना की योजना बनाई थी। प्लानिंग के तहत ही चार नवम्बर को अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस साल तथा उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ मिलकर शराब दुकान को लूटने निकले।

पहचान छुपाने चेहरे को कैमोफ्लाईज करने काले कपड़े का नकाब बनाकर 4-5 नवंबर की रात 12 बजे घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुए शराब दुकान सिवनी पहुंचे। जहॉ इसके बेटे कृष्णा ने घटनास्थल शासकीय शराब दुकान सिवनी पर लगातार रहनेे वाले कुत्तों को बिस्किट खिलाने लगा। आरोपी शिवशंकर नकाब पहनकर हाथ में टंगिया लेकर शराब दुकान पहुंचा और दोनों गार्डो के सोने का इंतजार करने लगा।

12:20 बजे दोनो गार्ड जब सो गये तो 12:50 को उनके सिर पर टंगिये से वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दुकान का ताला टंगिये से तोडने लगा, इसी बीच एक अंजान व्यक्ति शराब के नशें में वहां आ गया, जिसे मुन्ना सहिस ने पकडकर वापस बाहर रोड़ की तरफ छोड़ दिया। इसके बाद फिर से दूकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया। अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग महँगी शराब चुरा लिया और वहॉ से दोनो वापस अपने घर आ गये।

पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए टंगिया, पाना, नकाब, को घर में छुपा दिया था। आरोपी चुराये हुए पैसों को धीरे-धीरे खर्च करता रहा। इस बीच वह जिला सक्ती के डभरा क्षेत्र में तथा उसका पुत्र कृष्णा बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एवं पत्नी माला सिवनी में निवास करते रहे। सभी आरोपीयों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम दर्ज किया गया व घटना में प्रयुक्त हथियार, पाना, नकाब, पहने कपड़े, ताला, चुराई गई शराब की खाली बोतल व 4500 नगदी रकम को जब्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 537/2023 धारा 302, 460, 120बी, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

दो गार्ड की हत्या को सुलझाने में अति0 पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यदुमणी सिदार चौकी प्रभारी नैला प्रशि0 उप पुलिस अधीक्षक संगम राम थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सायबर सेल के निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरी. पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला सागर पाठक थाना प्रभारी सारागांव सत्यम चौहान चौकी पंतोरा प्रभारी सउनि दिलीप सिंह प्र.आर मनोज तिग्गा थाना चाम्पा के सउनि रामप्रसाद बघेल, म.प्र.आर.श्यामा जायसवाल प्र.आर. विरेन्द्र टण्डन, राकेश तिवारी, अजय चतुर्वेदी, आर. माखन साहू नितिन द्विवेदी, डीकेश्वर साहू, ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, शंकर सिह राजपुत, सायबर सेल से सउनि मुकेश पाण्डेय प्र.आर राजकुमार चंन्द्रा, बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक चिरंजीव कमलेश, गिरीश कश्यप, आनंद किशोर सिंह, रोहित कहरा, सिदार सिंह पैकरा, म.आर दिव्या सिंह का विशेष योगदान रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

CG : फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट, पेंड्रा-मरवाही में बड़ी वारदात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । जिले के गौरेला थाना क्षेत्र स्थित करंगरा घाट में एक निजी फाइनेंस कंपनी…

1 hour ago
CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

CG : जगदलपुर में टैंकर और ट्रक आमने-सामने टकराए, दो घायल

जगदलपुर । नेशनल हाईवे 30 पर रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने तेज रफ्तार…

2 hours ago
CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

CG : हाईकोर्ट में गर्मी छुट्टी समाप्त…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश आज समाप्त हो गया है।…

2 hours ago
CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

CG : नवविवाहिता की सुसाइड मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर एक नवविवाहिता द्वारा सुसाइड के…

2 hours ago
CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

CG : रायगढ़ में सट्टेबाजी का हिसाब-किताब करने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर चौकी खरसिया पुलिस ने…

2 hours ago
CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

CG : जांजगीर-चांपा के लिए रवाना हो रहे CM विष्णुदेव साय…

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जांजगीर-चांपा और बिलासपुर…

2 hours ago