छत्तीसगढ़

CG : ढाबा के पीछे हेरोइन बेचते पकड़ा गया छोटा राणा

रायपुर। ढाबा के पीछे हेरोइन बेचते छोटा राणा पकड़ा गया है। कबीर नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड नं. 02, कान्हा ढाबा के पीछे, एक ब्लैक कलर की एक्टिवा में एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखा है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ हीरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गये हुलिये के व्यक्ति जो ब्लैक कलर की एक्टिवा में था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम तलजिंदर सिंग उर्फ छोटा राणा पिता हरबाग सिंह उम्र 27 साल निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर लोवर की जेब में रखे एक प्लास्टिक पैकेट (पुड़िया) में लपेटा हुआ प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) रखा मिला जिसे उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी तलजिंदर सिंह उर्फ राणा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पैकेट प्लास्टिक पैकेट (पुड़िया) मे मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) वजन 4.24 ग्राम किमती करीबन 66,000/- रूपये व वाहन एक्टिवा क्रमांक CG-04, HY-5268 कीमती 15,000/- रूपये तथा 01 नग मोबाईल कीमती 10,000/- रूपये जुमला कीमती 91,000/ रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 43/25 धारा- 21(B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी (1) तलजिंदर सिंग उर्फ छोटा राणा पिता हरबाग सिंह उम्र 27 साल निवासी वीर सावरकर नगर हीरापुर LIG-1437 थाना कबीर नगर रायपुर (छ.ग.)

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

1 hour ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

2 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

2 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago