छत्तीसगढ़

CG : तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर दिया गया जोर

रायपुर,

 तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला
 तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की रोकथाम तथा शैक्षणिक परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से तंबाकू नियंत्रण एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (TOFEI) दिशानिर्देशों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन आज सर्किट हाउस, रायपुर में किया गया।

 तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

कार्यशाला का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW), छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) सेल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजीव झा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ ने तंबाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए इसे जनस्वास्थ्य की प्राथमिकता बताया और विभागीय सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया।

 तंबाकू के दुष्प्रभावों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला

कार्यशाला का परिचय डॉ. के. के. सहारे, उप संचालक (NTCP) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू नियंत्रण हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक रणवीर शर्मा ने विशेष संबोधन में तंबाकू नियंत्रण को जनस्वास्थ्य से जोड़ते हुए इसके दीर्घकालिक लाभों पर जोर दिया। वहीं SIHFW के संचालक डॉ. एस. एस. पामभोई ने मार्गदर्शक उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता रेखांकित की।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) की प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी डॉ. आनंद वर्मा, राज्य सलाहकार (NTCP) द्वारा दी गई। तंबाकू मुक्त ग्राम एवं TOFEI दिशानिर्देशों पर विस्तृत चर्चा संजय नामदेव, तंबाकू नियंत्रण विशेषज्ञ एवं पूर्व यूनियन/वाइटल स्ट्रेटजिक एक्सपर्ट कंसल्टेंट ने की।

इसके पश्चात डॉ. राज दीवान, एसोसिएट प्रोफेसर, शासकीय दंत महाविद्यालय द्वारा जिला स्तर पर सफल TOFEI क्रियान्वयन के अनुभव साझा करते हुए दिशानिर्देशों एवं कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

कार्यक्रम में COTPA अधिनियम की धारा 4, 5, 6 एवं 7 की जानकारी ख्याति जैन, राज्य विधिक परामर्शदाता (NTCP) ने दी। वहीं तंबाकू के हानिकारक प्रभावों एवं जिलों में संचालित तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों पर डॉ. मुनिश भगत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, OST सुपेला ने जानकारी साझा की।

कार्यशाला का समापन “Choose Life – Not Tobacco (जीवन चुनें – तंबाकू नहीं)” के सशक्त संदेश के साथ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी तथा जिला नोडल अधिकारी, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, रायपुर डॉ. प्रीति नारायण की विशेष उपस्थिति रही।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

9 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

10 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

10 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

10 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

10 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

10 hours ago