छत्तीसगढ़

CG : तकनीकी ज्ञान में बढ़ोत्तरी के लिए जोबी कॉलेज में नया कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स

रायगढ़ शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी–बर्रा ने एक नए वैल्यू ऐडेड कोर्स की शुरुआत करके विद्यार्थियों को आवश्यक तकनीकी ज्ञान में माहिर बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके माध्यम से 70 छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स से लाभ होगा, जो उन्हें आने वाले समय में रोजगार और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाए रखेगा।इस संबंध में महाविद्यालय के प्रमुख, प्राचार्य रविंद्र कुमार थवाईत ने बताया कि इस कोर्स का संचालन महाविद्यालय की आई.क्यू.ए.सी. इकाई और नैक के साथ मिलकर हो रहा है। इस परियोजना के तहत, दो कंप्यूटर विशेषज्ञ प्रशिक्षक, नंदिनी साहू और रमतु राम राठिया, प्रशिक्षु विद्यार्थियों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिसमें के तकनीकी ज्ञान में गुणवत्ता उन्मूलन के लिए 44 लेक्चरर्स की क्रमशः 22 थ्योरी और 22 प्रैक्टिकल कक्षाएं हैं, जो उन्हें कौशल में वृद्धि करने का अवसर देंगी। पूरे कोर्स के बाद, प्रशिक्षणार्थियों से एक लिखित परीक्षा लेने का प्रावधान है। जिसमें सफलता के बाद महाविद्यालय उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान करेगा। इस सर्टिफिकेट की मान्यता से वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे साथ ही उन्हें आगे की पढ़ाई में भी  मदद करने में यह कारगर साबित होगा।वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक वासुदेव प्रसाद पटेल के मुताबिक इस तरह के कोर्सेज ग्रामीण अंचल के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। इन्हें लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग काफी गंभीर है और नित नए एवं अनुकरणीय मार्गदर्शन के दिशा-निर्देश भी जारी कर रहा है। बता दें कि शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी के विद्यार्थियों में भी इस कोर्स को लेकर अभूतपूर्व उत्साह बना हुआ है। तत्संबंध में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों ने साझा किया कि इस कंप्यूटर कोर्स की सुविधा से उन्हें गांव से शहर जाने की आवश्यकता नहीं है, और यह उन्हें नौकरी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सीधे रास्ते से सफलता की ओर एक कदम और करीब ले जा रहा है। ऐसे में अपनी रूटीन की पढ़ाई के बाद वे नियमित रूप से बिना गैप किए कक्षा वार अपने-अपने बैच में कम्प्यूटर की बारीकियां सीख रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

7 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

7 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

7 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

7 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

7 hours ago