गौरेला पेण्ड्रा मरवाही , कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा भारत की जनगणना-2027 कार्य के लिए जिला एवं चार्ज स्तर पर 9 तकनीकी सहायकों और जिला स्तर पर एक बहु कार्य कर्मचारी की संविदा नियुक्ति के लिए पंजीकृत फार्मो से 23 फरवरी तक निविदा आमंत्रित किया गया है। यह नियुक्ति जनवरी 2026 से जून 2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए एजेन्सी के माध्यम से किया जाना है।
इच्छुक पंजीकृत फर्मों- प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, कॉन्ट्रेक्टर, रजिस्ट्रड गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) से 13 फरवरी तक अपरान्ह 3 बजे तक बन्द लिफाफे में दर आमंत्रित किया गया है। प्राप्त निविदा 13 फरवरी को ही शाम 4 खोला जाएगा। निविदा की शर्ते, निविदा का प्रारूप आदि विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईटhttps://gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in/ एवं कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
