छत्तीसगढ़

CG : तहसीलदार संघ आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर …

रायपुर। नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. ऐसे में राजस्व समेत अन्य शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है. संघ का कहना है कि घटना के विरोध में बीते 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश है. ऐसे गंभीर मामलों में अगर तत्काल कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों के मनोबल कमजोर होगा और भय का माहौल बनेगा.

आरोप है कि शाम करीब 6 बजे विधायक रामकुमार टोप्पो ने सीतापुर लौट चुके नायब तहसीदार को वापस राजापुर बुलाया. नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ SDM फागेश सिन्हा भी राजापुर पहुंचे. नायब तहसीलदार तुषार मानिक से विधायक रामकुमार टोप्पो ने बहन से अभद्र व्यवहार करने को लेकर पूछा. तुषार मानिक ने कहा कि अभद्रता नहीं की गई है, वे तुरंत हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थीं, उन्हें कल बुलाया गया है. इतना कहते ही विधायक के समर्थकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. विधायक रामकुमार टोप्पो ने उन्हें किनारे बुलाया और मारपीट की. बीच-बचाव में एसडीएम फागेश सिन्हा आए और उन्हें बचाकर बाहर निकाला.

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे. उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है. SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए. घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे. विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की गई है.

kgnews

Recent Posts

CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

रायगढ़। जिले में पानी में डूबने से एक और हाथी शावक की मौत का मामला…

7 minutes ago
CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250…

17 minutes ago
CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16…

33 minutes ago
दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग को मिली हाईटेक पहचान, सीएम ने IIT भिलाई के सहयोग से बने IT पार्क का किया लोकार्पण

दुर्ग. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम…

35 minutes ago
CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

बिलासपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुप तिग्गा की अदालत ने 104 वर्ष के एक बुजुर्ग…

40 minutes ago
जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल…

52 minutes ago