CG : तालाब में मनरेगा काम कर रहे थे ग्रामीण, गाज गिरने से 3 की मौत …
कांकेर। आकाशीय बिजली गिरने से 3 पुरुषों की मौत हो गयी जबकि 5 महिला घायल हो गयी. जिसने 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव की है. मनरेगा (जी राम जी राम ) योजना के तहत कलगांव में तालाब गहरी करण का कार्य किया जा रहा था. सभी ग्रामीण काम में लगे हुए थे. करीब 70 ग्रामीण काम कर रहे थे. इस दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई. तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 8 लोग आ गए. जिसमे 3 पुरुषों की मौत हो गई. तो वहीं 5 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के हड़कंप मच गया. सभी को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ में भर्ती कराया गया. एक महिला को जिसकी हालत गंभीर है उसे इलाज के लिये कांकेर रेफर किया गया है.
राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में आज का दिन काफी मिला-जुला रहने वाला है। रायपुर में आज पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। दिनभर आसमान में हल्के बादल तो दिखेंगे, लेकिन उमस लोगों को परेशान करेगी। वहीं बिलासपुर की बात करें तो यहां गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोनों ही शहरों में दोपहर के बाद या शाम को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-पत्थलगांव की लोकेर जलाशय योजना…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री…
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी…
जगदलपुर। बस्तर पुलिस 15 से 17 जून के बीच करीब 2234.648 किलो गांजा और 65…
अंबागढ़ चौकी , छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने बुधवार…
रायपुर। रायपुर में शाम से जारी तेज आंधी और बारिश के बीच गंज पुलिस ने…