CG : तालाब में हाथी शावक की मौत
रायगढ़ । जिले में बीती रात तालाब में नहाने के दौरान बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला छाल रेंज का है। जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पिछले कई दिनों से 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात 8:00 बजे के आसपास हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव के जंगल आमामुड़ा तालाब में नहा रहा था। इसी बीच बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी शावक की मौत होने के बाद मादा हाथी ने ही मृत शावक के शव को बाहर निकाला निकाला और रात भर हाथियों का दल तालाब किनारे चिंघाड़ रहा था। वहीं आज सुबह भी हाथियों का दल मृत शावक के शव के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसके कारण वन विभाग की टीम शावक तक नहीं पहुंच पा रही है। छाल रेंज में हाथी शावक की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अलावा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, हाथियों के जंगल में जाते ही आगे की प्रक्रिया करने की बात कही जा रही है।
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कवायद शुरू हो गई है. पद के लिए कई…
भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्रदेश…
पीएम आवास योजना से कच्चे घर की चिंता हुई दूर बरसात में टपकती छत से…
जिला प्रशासन उठाएगा बारसे रोशन के पढ़ाई का पूरा खर्च रायपुर, छत्तीसगढ़ के अति-वनांचल (सुकमा) जिले…
होनहार को पंख सुकमा के आदिवासी किसान के बेटे बारसे रोशन ने JEE एडवांस…