बीजापुर। पामेड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने हत्या, अपहरण, लूट व सीआरपीएफ कैम्प हमले में शामिल एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ थाना व सीआरपीएफ 151 बटालियन की टीम धर्मारम व जिड़पल्ली की ओर निकली थी।
अभियान के दौरान टीम ने जिड़पल्ली से 1 लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष रामबाबू पुनेम निवासी धरमारम, मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर लखमा मडक़ामी निवासी जिड़पल्ली व मिलिशिया कमाण्डर हड़मा माड़वी निवासी इंकाल थाना पामेड़ को पकड़ा है।
पकड़े गए नक्सली 7 अगस्त 2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण, हत्या व लूट की घटना व चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर हमले की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध पामेड़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…
भोपाल गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में…
भोपाल खरगोन में 11 से 16 जून 2026 तक आयोजित जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…