रायपुर के साइंस कालेज मैदान में भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे। इस अवसर पर ढोल धमाके, बैंड बाजे, आतिशबाजी से छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ द्वारा उनका स्वागत किया गया। तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने फूल माला से स्वागत किया। इस अवसर पर खेल एवं कल्याण की डायरेक्टर श्वेता सिंह ने भी स्वागत किया। इस दौरान तीरंदाजी संघ के कोच, खिलाड़ी और संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। अग्रवाल समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीरंदाजी का महत्व महाभारत और रामायण में भी इसकी विविधता के बारे में जानकारी है।

खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कर रहे प्रयास

भारत के तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ियों के साथ उनका मान सम्मान बढ़ाने के लिए चाय में समय-समय पर आमंत्रित करते रहे हैं। मुरारका ने बताया की अपने उद्बोधन के बाद केंद्रीय मंत्री प्रत्येक खिलाड़ियों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी के रूप में सुनील शर्मा, विक्की शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे और साई के इंचार्ज मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *