छत्तीसगढ़

CG : तेंदुए और भालू का आतंक, महिला की मौत

रायपुर। धमतरी जिले में जंगली जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं. हाथी के बाद अब तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया है. आज सुबह जंगल में महिला की क्षत विक्षत लाश मिली है. यह घटना सिंगपुर मड़ेली गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं सरगुजा में भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सिंगपुर मड़ेली निवासी 70 वर्षीय सुखवती कमार बिना दरवाजे के मकान में सो रही थी. तभी तेंदुए ने घर में घुसकर महिला को उठा ले गया और जंगल में ले जाकर उसे मौत के घाट उतारा. वन विभाग ने मृतक के परिवार को 6 लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार की रात नगरी ब्लॉक में ही एक हाथी ने तीन साल की बच्ची को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा था.

सरगुजा जिले में उदयपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम खम्हरिया भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग खेतं में लगे फसल को देखने गया था, तभी भालू ने पैर और जांघ पर हमला कर दिया. घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल बुजुर्ग का नाम 63 वर्षीय राम प्रताप गुप्ता बताया जा रहा. भालू के हमले के बाद खम्हरिया गांव में दहशत का माहौल है.

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago