CG : तेंदूपत्ता भुगतान घोटाले में प्रबंधक बर्खास्त…CG : तेंदूपत्ता भुगतान घोटाले में प्रबंधक बर्खास्त…

सुकमा। कुकानार प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति में बड़ी कार्रवाई की गई है। तेंदूपत्ता भुगतान घोटाले में प्रबंधक मड़काम देवेंद्र को बर्खास्त कर दिया गया। मामला मजदूरों और फड़ मुंशियों के भुगतान से जुड़ा बताया गया है। शिकायत मिली थी कि मेहनताना और मानदेय समय पर नहीं मिला। इसके बाद डीएफओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जांच में 4 लाख 19 हजार रुपये की गड़बड़ी सामने आई।

17 फड़ों में शाख कर्तन राशि रोकने का आरोप लगा। 24 फड़ मुंशियों का भुगतान भी अटकाया गया था। इस मामले में दो अन्य कर्मचारी पहले ही निलंबित हो चुके हैं। अब मुख्य जिम्मेदार पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने जल्द नए प्रबंधक की नियुक्ति की बात कही है। संदेश साफ है, मजदूरों के हक पर डाका अब बर्दाश्त नहीं होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *