कोरबा। दशहरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार (1 अक्टूबर) दोपहर हुई तेज बारिश और हवा के कारण रावण के पुतले गिर गए। घंटाघर ओपन थिएटर और एमपी नगर में खड़े किए गए विशाल पुतले गिरने से अब कलाकारों को फिर से पुतला सुधारना पड़ रहा है।
नगर निगम द्वारा घंटाघर ओपन थिएटर में एक बड़ा रावण पुतला तैयार हो गया था। यह आयोजन पहली बार बड़े स्तर पर हो रहा था, जिसमें आकर्षक मंच और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। इसी तरह, एमपी नगर में खड़ा किया गया रावण का पुतला भी बारिश की तेज बौछारों के कारण गिर गया। इन घटनाओं के बाद अब समिति फिर से पुतले को खड़े करने की तैयारी कर रही है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि आयोजन होगा। जिले में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और रावण दहन के अवसर पर शराब दुकानें बंद रहने के कारण मदिरा प्रेमियों की भारी भीड़ देखी गई। कोरबा में 1 अक्टूबर को दिनभर शराब दुकानों पर लोग शराब खरीदते नजर आए, ताकि अगले दिन ड्राई डे पर उन्हें परेशानी न हो।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…