CG : तेज रफ्तार कार की ठोकर से युवक की मौत, बालोद में एक्सीडेंट …CG : तेज रफ्तार कार की ठोकर से युवक की मौत, बालोद में एक्सीडेंट …

बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग बारात से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही और उचित सुरक्षा संकेतों की कमी के चलते यह दुर्घटना हुई। सड़क किनारे बिना चेतावनी के गड्ढा खोदे जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *