CG : तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, दो महिलाओं की हुई मौत,

जगदलपुर । कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सारबेड़ा के पास गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार कार पुल से जा टकराई, इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीट बेल्ट खुल जाने की वजह से एक की जान बच गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। वहीं बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के दौरान यह हादसा हुआ है।

हादसे में चालक भी घायल हो गया था, जिसे बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में भर्ती किया गया है।  बताया जा रहा है कि फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेड़ा के पास गुरुवार की शाम को तीन लोग, जिसमें दो महिलाएं व एक युवक रायपुर से कोंडागांव के लिए आ रहे थे। रास्ते में कार चालक को अचानक से झपकी आ गई और गाड़ी पुल से जा टकराई, इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में कोंडागांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और शर्मिला सरकार शामिल हैं, जो नगर पालिका परिषद कोंडागांव की कर्मचारी थीं। कार के पुल से टकराते ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक की ओर का एयर बैग खुल जाने की वजह से चालक बच गया। कार शर्मिला सरकार का बेटा ही चला रहा था, घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे-30 पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही बहाल कर दिया।

kgnews

Recent Posts

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

1 minute ago
CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

CG : 52 संविदा पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक आवेदन…

बेमेतरा । जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन…

10 minutes ago
CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

CG : जिले में अब तक 250.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज…

बेमेतरा । चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 20…

17 minutes ago
CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

CG : 381.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

कोरबा । कोरबा जिले में एक जून से 20 जुलाई तक कुल 381.8 मिलीमीटर औसत…

21 minutes ago
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में…

24 minutes ago
CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

CG : खुले में संचालित मांस-मटन दुकान पर निगम की कार्रवाई…

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों…

27 minutes ago