छत्तीसगढ़

CG : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में 2 लोगों की मौत …

दुर्ग। जिले में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। हादसा भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पचपेड़ी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27) और उनके फूफा वीरेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि देवराज की शादी 4 महीने पहले ही हुई थी। जानकारी के मुताबिक देवराज यादव अपने ससुराल गया हुआ था। वहां वो दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शुक्रवार शाम वह अपने फूफा के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था।

दोनों जैसे ही पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान पाटन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर भिलाई तीन थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला का लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

2 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

3 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

3 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

3 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

3 hours ago