पेंड्रा। गौरेला.पेंड्रा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हर्राटोला पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दीए जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गौरेला.पेंड्रा के मुख्य मार्ग पर उस वक्त हुआ जब तीन युवक बाइक से यात्रा कर रहे थे। जैसे ही वे हर्राटोला पुल के पास पहुंचेए पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों युवक मध्यप्रदेश के मुंडा भेलमा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों का इलाज ज़िला अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
रायपुर. राज्य सरकार की ओर से पुराने बकाया बिजली बिल में बड़ी छूट दी जा…
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर थाना…
रायपुर/दिल्ली। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी…
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में घर और जमीन खाली कराने के लिए…
रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे।…
गरियाबंद। लिपिक ने विधवा महिला से रिश्वत की डिमांड नहीं किया है, जिला शिक्षा अधिकारी…