छत्तीसगढ़

CG : तेज रफ्तार मालवाहन ने मां-बेटी को लिया अपने चपेट में, मौके पर ही मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई…

कोरबा। स्कूटी सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोहड़िया निवासी राम कुमारी वर्मा अपनी बेटी रेणु वर्मा के साथ दर्री बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी क्रमांक CG 12 BQ 1611 से घर लौट रही थीं।

इसी दौरान शाम लगभग 7 से 7:30 बजे के बीच वे दर्री मुख्य शहर से गुजर रहे थे कि, हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार इनके बगल से एक मोटरसाइकिल सवार तेजी से निकाला और इसके कारण स्कूटी सवार मां-बेटी हड़बड़ा गए और संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े।

जिस वक्त यह दोनों सड़क पर गिरे, ठीक उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे भारी मालवाहन ने इन्हें चपेट में ले लिया और वाहन का पहिया दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटनाकारित भारी वाहन का चालक मौके से भाग निकला। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर इकट्ठा होकर चक्काजाम कर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

13 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

21 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

24 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

26 minutes ago
भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब…

27 minutes ago
राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव | हाट बाजार के सामने सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां बड़ी…

29 minutes ago